फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने ढाया सितम, घरों में दुबके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले का न्यूनतम तापमान बढ़कर शुक्रवार को 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन चले बर्फीली हवा चलने और गलन से लोग बेहाल रहे। अधिकांश समय लोग घरों में दुबके रहे या फिर अलाव तापते दिखे। सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा, इससे चलते वाहन हेड लाइट और डिपर जलाकर धीरे-धीरे चलते दिखे। धूप निकलने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। 10 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ और धूप निकली। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं बुधवार को अधिकत्तम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था। दो दिन में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। दोपहर में धूप निकलने पर भी सर्द हवा चलने से गलन रहा। गलन से बचने के लिए लोग सिर से पांव तक शरीर ढककर निकले। दिन के अधिकांश समय वृद्ध, बच्चे घरों में दुबके रहे। कामकाजी लोग सुबह के वक्त ठिठुरती हाल में दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें