रेणुकूट। स्थानीय नगर पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना समर्थन बृहस्पतिवार को मृत चेयरमैन बबलू सिंह की पत्नी निशा सिंह को किया है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशी को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में निशा सिंह का समर्थन करती है।इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ लगकर प्रत्याशी को जिताने में सहयोग करें।इस मौके पर पूर्व पीसीसी सदस्य वीके मिश्रा, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष दुबे, म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष ओपी सिंह, पिपरी नगर अध्यक्ष मो मोइन खान, बरिष्ठ कांग्रेस नेता बनारसी लाल रवानी, श्रीकांत मिश्रा, बसंतलाल गौड़, सुरेंद्रनाथ पांडेय, ब्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।