डाला। कोटा ग्राम पंचायत सोलर प्लेट वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने परासपानी स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान शिवप्रसाद गौड़ व रामदास गौड़ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर डीएम से सोलर प्लेट दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि परासपानी, तेलगुडवा, झपरहवॉ, कुकरबंधी टोले के ग्रामीण सोलर लाइट पाने से वंचित हैं। सोलर प्लेट न मिलने पर ग्रामीण प्रधान से मिले भी थे लेकिन उन्होंने सोलर प्लेट देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने बीस दिन पूर्व डीएम व नेडा विभाग में इसकी सूचना दी थी। इस पर नेडा विभाग ने ग्रामीण को बाकी जगहों पर तीस नवंबर तक पूर्ण वितरण का आश्वासन दिया था। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण दोपहर एक बजे परासपानी पंचायत भवन पर पहुंचे जहां पंचायत भवन का कार्यालय बंद मिला।