सोनभद्र। विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांगे पूरी करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे वक्ताओं ने संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक एवं ग्रेड पे-2800 किया जाए। पदोन्नति न दे पाने की स्थिति में पदोन्नत वेतनमान प्रदान करने की मांग की। कहा कि सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित कर समय से 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय प्रोन्नति एवं 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति प्रदान किया जाए। समय से प्रोन्नति न पाने की स्थिति में प्रोन्नति पद का वेतन एसीपी की अनुमन्यता में प्रदान किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटर मीडिएट के स्थान पर स्नातक किया जाए तथा अधिमानी शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र (कम्प्यूटर) के स्थान पर ओ लेवल (कम्प्यूटर) किया जाए। प्रदर्शन एवं मांग पत्र देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष अरुण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल, महामंत्री सुनील पाल, रजनीकांत द्विवेदी, गंगेश शुक्ला, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक चौधरी आदि शामिल रहे।