फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेदूरी पहाड़ी पर डेरा जमाए हुए है हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज में छत्तीसगढ़ से आए हाथियों का झुंड बीते चौबीस घंटे से गेदूरी पहाड़ी पर टिका हुआ है। रिहंद जलाशय के बीच में स्थित पहाड़ी पर से गांव की ओर न आने के कारण ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उधर वन और पश्चिम बंगाल से आई एक्सपर्ट की टीम की हाथियों पर निगाह बनाए हुए हैं। म्योरपुर रेंज के गड़िया से सटे रिहंद जलाशय में स्थित गेदूरी पहाड़ी पर हाथियों का झुंड बीते 24 घंटों से एक ही स्थान पर जमा हुआ है। हाथियों को पहाड़ी पर से पानी के रास्ते जरहा रेंज होते हुए छत्तीसगढ़ भेजे जाने की योजना है। जिस रास्ते हाथी प्रदेश की सीमा में पहुंचे हैं उसी रास्ते वापस ले जाने को लेकर वन विभाग और एक्सपर्ट की टीम अपनी योजना के अनुसार काम कर रही है। बुधवार की देर शाम नाव मंगाकर उससे पहाड़ी तक पहुंच उन्हें पहाड़ी से रिहंद जलाशय के रास्ते जरहा की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें छत्तीसगढ़ भेजे जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें