फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू का जीवन अपने में एक पाठशाला है: रामराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। बाल दिवस के इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सभी ने नेहरू के व्यक्तित्व व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के ओबरा प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि नेहरू का जीवन अपने आप में एक पाठशाला है। देश के निर्माण में उनके योगदान और दूरदर्शिता को कोई भूल नही पायेगा। मेरा ओबरा नगर में आने का मकसद संगठन को मजबूत करने के लिए तथा पुराने व वरिष्ठ लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ना है। वही नगर स्थित स्थानीय शिशु शिक्षा निकेतन में प्रबंधक आलोक भाटिया के नेतृत्व में नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षा निकेतन इंटर मीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य अनिल तिवारी की अध्यक्षता में तथा अपना दल एस के आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से नेहरू जयंती मनाई। इस मौके पर बृजेश तिवारी, आरपी त्रिपाठी, प्रभात पांडेय, आलोक भाटिया, लवकुश अग्रहरि, महेंद्र प्रसाद शुक्ला, प्रमोद चौबे, राहुल त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, विजय भान, महताब आलम, लालचंद,शारदा प्रसाद, आरएस वर्मा, अवधेश सिंह, सुनीता तिवारी, मीना जायसवाल, कुसुम सिंह, मीरा यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें