फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता में गड़बड़ी का आरोप लगा कर रोका सीसी रोड निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। मंगलवार को नगर पंचायत द्वारा मिल्लत नगर में बनाये जा रहे सीसी मार्ग को नागरिकों ने रुकवा दिया। नागरिकों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार से निर्माण संबंधी जानकारी मांगी। जानकारी नही देने पर नागरिकों ने काम बंद करा दिया। नागरिकों ने बताया कि एक दशक बाद बन रहे मार्ग में गुणवत्ता को हाशिये पर रखा जा रहा है। जिसके कारण इस मार्ग का भविष्य ज्यादा नही दिख रहा है। निर्माण के दौरान किस तकनीक का प्रयोग करना है इसकी जानकारी भी ठेकेदार द्वारा नही दी जा रही है। नागरिकों के विरोध के बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में वार्ता के लिए बुलाया। थाने में नगर पंचायत के प्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच हुई वार्ता के बाद काम पुन: शुरू हो गया। नागरिकों ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही। मामले में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिर भी यदि किसी को शिकायत है तो मुझे लिखित रूप से अवगत करा सकता है। गुणवत्ता विहीन कार्य पाए जाने पर कार्यवाई की जायेगी। इस दौरान इमरान खान, शेरू, शहनाज बेगम, जीशान, रहीम खान, अरमान खान, सलमान, शाहबाज, अरबाज, आसिफ, महेश, राजेश, एजाज, कमलेश, जुनेद, इमरान एवं पंकज सहित तमाम नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें