फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन और रिकर्व राउंड में सोनभद्र के तीरंदाजों का जलवा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में चल रहे क्षेत्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के धनुर्धरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल छह जिलों में मेजबान टीम ने इंडियन एवं रिकर्व राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के बदौलत रांची में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र के सर्वाधिक बच्चे चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 एवं अंडर 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। अंडर 17 इंडियन राउंड में 30 मीटर एवं 40 मीटर, अंडर 19 इंडियन राउंड में 30 मीटर एवं 50 मीटर में जवाहर नवोदय विद्यालय बहुअरा टीम का दबदबा रहा। अंडर 17 में आशीष गौतम, अंडर 19 में प्रतीक मौर्या और बालिका संवर्ग अंडर 19 में वैदेही ने महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 रिकर्व राउंड में भी जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र के बालक संवर्ग में अनिल, सुशील का दबदबा रहा। अंडर 19 बालिका संवर्ग में कुमकुम, समीक्षा का स्थान अव्वल रहा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बांदा का स्थान दूसरा रहा। अंडर 14 बालक संवर्ग में इंडियन राउंड में विवेक कुमार, अंडर 19 में आयुष कुमार का भी प्रदर्शन अच्छा रहा और क्षेत्र स्तरीय टीम में स्थान पाया। जवाहर नवोदय विद्यालय भदोही से अंडर 19 बालक संवर्ग में रिकर्व राउंड में रितुराज सिंह एवं अंडर 17 बालिका संवर्ग रिकर्व राउंड में अस्मिता कुमारी का चयन हुआ। इस तरह एक 48 सदस्यों वाली क्षेत्रीय तीरंदाजी टीम का गठन हुआ जो नवंबर माह में रांची में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने सभी चयनित प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उनके सफल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि एवं सभी अनुरक्षकों का अभिवादन किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक प्रेमशंकर यादव ने किया।
इन टीमों से हुआ खिलाड़ियों का चयन
रांची में नवंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए इंडियन राउंड में जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र से 18, बांदा से पांच और रामपुर जवाहर नवोदय विद्यालय से सिर्फ एक छात्र का चयन हुआ है। इसी तरह रिकर्व राउंड में सोनभद्र के 17 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं बांदा से पांच और भदोही जवाहर नवोदय विद्यालय के दो छात्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयन किए गए हैं।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में तीरंदाजी करत?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें