फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिन में 45 फीसदी खसरा फीडिंग कर प्रदेश के टॉप-5 में पहुंचा सोनभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी जुलाई से लागू होने वाली नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के निर्धारण को लेकर जनपद में परीक्षा-पुनरीक्षण का कार्य तेज गति से चल रहा है। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खसरा संख्याओं की ऑनलाइन फीडिंग में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मात्र तीन दिनों में करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर सोनभद्र प्रदेशीय रैंकिंग में 75वें स्थान से सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। संपत्तियों के वैज्ञानिक और वास्तविक मूल्यांकन में खसरा संख्याओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन्हीं के आधार पर भूमि की स्थिति और उसके मूल्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों का आकलन किया जाता है। डीएम के निर्देश पर सभी तहसीलों में विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रत्येक भूमि की अवस्थिति का विस्तृत विवरण भी दर्ज किया जा रहा है। इसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग या अन्य सड़कों से किस प्रकार जुड़ी है। साथ ही 50 मीटर के दायरे में स्थित आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों का भी विवरण संकलित किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि नई मूल्यांकन सूची स्थानीय परिस्थितियों, भूमि की वास्तविक उपयोगिता और बाजार की स्थिति के अनुरूप तैयार की जाए, ताकि आमजन को पारदर्शी, न्यायसंगत और व्यावहारिक व्यवस्था का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें