फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जंगलों में पहुंचा हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जंगलो में भटक कर विगत एक सप्ताह से आये हाथियों का झुंड शनिवार की रात वापस छत्तीसगढ़ के जंगलों में चले जाने से वन विभाग सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताते चले कि विगत मंगलवार को मध्यप्रदेश के उर्ती मे जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला था तथा शुक्रवार को गोभा में हाथियों के झुंड को पटाखा फोड़ खदेडने की कोशिश में वन विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गयी थी। हाथियों के झुंड के मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश की सूचना पर बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था गौरतलब हो कि विगत दो वर्ष पहले क्षेत्र में आये जंगली हाथियों के झुंड ने काफी तबाही मचायी थी व एक नेत्रहीन वृद्ध को कुचल कर मार डाला था। गोभा रेंज के रेंजर भीमसेन साकेत ने बताया कि हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर चुका है लेकिन विभाग हर तरह से नजर बनाए हुए है किसी तरह की कोताही नही बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें