आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य एवं मुख्यमंत्री जन आरोप योजना के अंतर्गत जिले को कार्ड बनने में प्रदेश में बुधवार की शाम को चौथा स्थान प्राप्त हुए हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर टीमें गांवों में भ्रमण कर पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जुटी है।
आयुष्मान योजना से जुड़ी डॉ स्नेहा मंजूल ने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बहुत धीमी थी जिसको लेकर जिलाधिकारी, सीडीओ व सीएमओ व जिले के सभी बीडीओ के दिशा निर्देश के क्रम में जिले के सभी सीएचओ, आशा, पंचायत सहायक द्वारा पिछले 20 तारीख से विशेष कार्ड नि:शुल्क कैंप लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है। योजना के नोडल डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम तक विशेष कार्ड निशुल्क कैंप में पूरे प्रदेश में सोनभद्र को चौथा रैंक प्राप्त हुआ है। टीमें गांव में घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को एकत्रित करते हुए उनका आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कार्ड बनाने का कार्य कर रही है।