सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेठिगांव गांव में नशा करने के लिए पैसे न देने से नाराज होकर मां की जान लेने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
बेठिगांव निवासी चिंता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी बसंती देवी की हत्या के आरोप में बेटे दिनेश के खिलाफ तहरीर दी थी। उनका कहना है कि नशा करने के लिए पैसे न देने पर दिनेश ने अपनी मां बसंती को दीवार में टक्कर मार दिया। सिर में गंभीर चोट आने से बसंती की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात आरोपी पुत्र दिनेश को गांव के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में नई बाजार चौकी प्रभारी संजय सिंह,आरक्षी गौरव कुमार व रामेश्वर प्रसाद शामिल रहे।