फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोई लाठी तो कोई बैसाखी के सहारे मतदान करने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/घोरावल/रेणुसागर। शहर की सरकार चुनने के लिए बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचने लगे। कोई लाठी तो कोई बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा। वहीं कई बुजुर्ग व्हील चेयर पर मतदान के लिए गए। उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे बुजुर्गों को वोट डालते देख दूसरों ने भी सबक लिया और खूब मतदान किया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में सबसे बुजुर्ग मतदाता के तौर पर दुद्धी की 101 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी राजाराम चौरसिया ने मतदान किया। वार्ड नंबर 11 की रहने वाली सरस्वती व्हील चेयर पर बैठकर घरवालों के साथ मतदान करने पहुंची थीं। दुद्धी के वार्ड नौ की रहने वाली 80 वर्षीय कुंती मिश्रा लाठी ठेगते हुए पोलिंग बूथ पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग की। वार्ड दो निवासी 75 वर्षीय शकुंतला देवी भी मतदान देकर लोकतंत्र के पर्व में भाग लिया। नगर पंचायत घोरावल में वार्ड नंबर दो की रहने वाली नोहरा देवी (80) सुबह करीब सवा सात बजे अपने नाती सचिन के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। बूथ पर मतदान शुरू होने के साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग की।
वहीं वार्ड नंबर सात के बच्चन (95) वर्ष अपने नाती मंगल के साथ मतदान केंद्र पहुंचें और अपने विकास के मुद्दे पर अपना मतदान किया। नवगठित अनपरा नगर पंचायत में पहली बार शहर की सरकार चुनने के लिए बुजुर्गो में भी मतदान को लेकर जोश दिखा। सुबह करीब सवा नौ बजे सरदार तिवारी (75) ने मतदान किया। वहीं रेणुसागर की रहने वाली शैल देवी (83) को घरवाले बाइक पर बैठाकर बूथ तक ले गए और मतदान कराया। अनपरा की बुजुर्ग मतदाता समरतिया देवी (75) ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग की। इसी तरह दिव्यांग मतदाता रिया गुप्ता (20) अपने पिता श्रवण गुप्ता और मां की सहायता से पहली बार शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान की। वे परिवार के साथ स्कूटी से मतदान करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

मैं 50 वर्ष से अधिक समय से वोट डाल रही हूं। मैंने नगर के विकास, साफ-सफाई, पेयजल और विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। अध्यक्ष और सभासद पद के लिए मैंने ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया है, जो भेदभाव न करे, सबके साथ न्याय करे और नगर पंचायत का समुचित विकास करें। -नोहरा देवी, वार्ड 2 घोरावल।
मैं घोरावल नगर में विकास कार्य और नगर की मूलभुत सुविधाओं के मु्द्दे पर मतदान किया। मेरा एक वोट नगर की सरकार की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पहली बार मतदान करके अच्छा लग रहा है। -रिया गुप्ता, घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें