ओबरा क्षेत्र के रेणुकापार पनारी ग्राम सभा के चोरपनिया में लगे सोलर प्लांट चालू कराने की मांग को ल
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। रेणुकापार स्थित पनारी ग्राम सभा के दुर्गम टोला चोरपनिया में लगा सोलर प्लांट चार महीने से खराब है। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिवकुमार ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को बताने के बावजूद सोलर प्लांट नहीं बनवाया जा सका। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 25 जुलाई को डाक से भी पत्र भेजकर पूरे मामले से डीएम को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द सोलर प्लांट बनवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में राम किशुन, छोटेलाल, ईश्वर प्रसाद, कृष्णा लाल, शोभनाथ, अयोध्या, बनाफल, राजकुमार, राजनारायण, अमर सिंह, पार्वती, फूल कुमारी, पान कुमारी, बसंती देवी आदि रहे।