सपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनी। गोष्ठी का आयोजन करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष विजय यादव और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया हमेशा गरीबों किसानों नौजवानों के हितैषी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा गरीबों का मदद करने का काम किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया एक ऐसे समाजवादी चिंतक थे जो हमेशा हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम किए और गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। अनिल प्रधान, निर्मल यादव, सूरज चौरसिया, प्रमोद यादव, राजेश विश्वकर्मा, राम प्रसाद यादव, मनीष त्रिपाठी, राजेश यादव, कृष्णा पंडित, दीपक यादव, बुद्धि नारायण यादव आदि मौजूद रहे।