फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस बैरियर तोड़कर भागने वाला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों थाना रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी चौराहे पर भोर में पुलिस पिकेट पर लगे बैरियर को तोड़कर भागने वाले पिकअप सवार एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन अन्य साथी फरार हैं। इस घटना में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही व एक मजदूर को गंभीर चोटें आई थी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी चौराहे पर 13 मई की भोर में पिकेट ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी संदीप सिंह ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार बैरियर तोड़ते हुए बिहार की ओर फरार हो गए थे। इसकी चपेट में आने से संदीप व पास में काम कर रहा एक मजदूर घायल हुआ था। जिला अस्पताल से उन्हें चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में संदीप का उपचार चल रहा है। एसपी के सख्त रूख के बाद रायपुर पुलिस ने जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, गो तस्करी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कई टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। इस बीच शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खलियारी पोखरे के पास से घटना में संलिप्त संजय कुमार निवासी सरईगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी देवपूजन चौबे, उपेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें