फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप से शनिवार को पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। आरोपी पर केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि खैराही गांव में मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। फोर्स के साथ एसओ, एसआई रूपेश सिंह मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने धर दबोचा। एसओ ने बताया कि पकड़े गए राहुल शर्मा निवासी ग्राम खैराही थाना करमा की तलाशी लेने पर जेब से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें