फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप बृहस्पतिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज के चंडी तिराहा ओवरब्रिज के पास पुलिस ने एक युवक को रुकने का इशारा किया लेकिन वो भागने लगा। संदेह होने पर फोर्स के साथ कस्बा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने भाग रहे युवक को धर दबोचा।
कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए किशन मोदनवाल निवासी हाइडिल कॉलोनी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 2.5 लाख है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि गैर जनपद से हेराइन लाकर राबर्ट्सगंज और आसपास के इलाकों में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें