दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम कोयला लदी मालगाड़ी से धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। ट्रेन को स्टेशन पर रोककर रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत से काेयले में लगी आग बुझाया।
झारखंड से मध्यप्रदेश जा रहे कोयला लदा मालगाड़ी देर शाम दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही वैगन से धुआं निकलने लगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एके सिन्हा ने स्टेशन कर्मियों के साथ पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। धुंआ की रफ्तार पूर्ण रूप से बंद होने के बाद मालगाड़ी को देर रात आगे रवाना किया गया।