फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 परिषदीय विद्यालयों में हुआ एसएमसी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समितियों के गठन प्रक्रिया के तहत बुधवार को 50 परिषदीय विद्यालयों में एसएमसी का गठन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि पुरानी गठित समितियों का कार्यकाल समाप्त होने पर नए एसएमसी के गठन के शासन ने आदेश जारी किए थे। 6 जनवरी से 23 जनवरी तक विकासखंड के सभी 418 परिषदीय विद्यालयों में दस चरणों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन होना है। बुधवार को प्रथम चरण में प्राथमिक विद्यालय कठरपुरवा रेही में पर्यवेक्षक सौरभ कार्तिकेय, प्राथमिक विद्यालय पुरना में पर्यवेक्षक प्रद्युम्न तो वहीं प्राथमिक विद्यालय कन्हारी में पर्यवेक्षक अवधेश सहित कई पर्यवेक्षकों की निगरानी में शाहगंज, शिवपुर पहाड़ी, खड़िया आदि विद्यालयों में एसएमसी गठन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें