फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी की योजना बना रहे छह युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार चाेरी की योजना बना रहे छह चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी में उपयोग होने वाले सामान भी बरामद हुए। पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर छह चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंगी निवासी अमित विश्वकर्मा, सदारी निवासी धर्मजीत, सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर निवासी सुरेंद्र पाल, बिचपई निवासी विष्णु कुमार, सिल्थरी निवास सुनील कुमार व सूरज कुमार के रूप में हुई। उनके पास से पिलासनुमा कर, हेक्सा ब्लेड आदि सामान बरामद हुए। पुलिस टीम में चुर्क चौकी प्रभारी आशीष सिंह, हिंदुआरी चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव, एसआई मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें