फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलते- खेलते कुएं में गिरा छह वर्षीय बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव में रविवार को कुएं में गिरने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। वहीं घटना से घरवालों का रो-रोक का बूरा हाल है। बताया जा रहा है कि देवनाटोला निवासी सुंदरलाल का पुत्र अमित कुमार (6) अपने दादा के घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अमित कुएं में गिर गया। उसी के साथ एक और लड़का उमाशंकर पुत्र देवकुमार भी कुएं में गिर गया। यह दृश्य देख उमाशंकर की मां फूलकुंवर वहां पहुंच गई और कुंए में कूदकर उसे बचा लिया। वहीं अमित को जब तक कुएं से निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत सुनते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। बच्चे की मां तारा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना की सूचना परिजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दिया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें