घोरावल क्षेत्र के मृतक- आकाश ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। केवटा गांव निवासी दिनेश का छह वर्षीय बेटा आकाश सोमवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में कटिया लगाकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से बालक के शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। परिजनों की सूचना के आधार पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।