शनिवार सुबह सैकड़ों फीट नीचे कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव के समीप बैतरा नाले में तीन महिला और एक बच्चे का शव मिला। इनकी पहचान गढ़वान निवासी रमेश की पत्नी रीना (40), पुत्री राजमति (11), विनोद अगरिया की पत्नी राजकुमारी (35) और विश्वास अगरिया की पत्नी हीरावती (30) के रूप में हुई। दोपहर बाद जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव निवासी विमलेश (12) का भी शव बरामद हुआ। विमलेश गढ़वान गांव में अपने मामा रमेश के घर आया था।
नाले में बही रमेश की मां संतरा (60) का शाम तक पता नहीं चल पाया था। घटना की सूचना पाकर एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी, कोन व रामपुर बरकोनिया एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। अन्य शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहाड़ी नाले में अचानक तेज पानी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
तेज बारिश के चलते पहाड़ी नाले में बहने से लापता महिला की तलाश के लिए शनिवार की शाम एनडीआरएफ की टीम जिले में पहुंची। वाराणसी से देर शाम आई टीम ने कोन के चकरिया चौकी पहुंचकर बैतरा नाला और उसके ऊपर पहाड़ी के आसपास महिला संतरा देवी की तलाश शुरू की। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक भूपेश चौबे, कोन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य नेताओं ने भी पहुंचकर हाल जाना।