फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डूमरा में छह हैंडपंप खराब, पेयजल के लिए किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी विकास खंड के डूमरा ग्राम पंचायत में महीनों से आधे दर्जन हैंडपंप खराब पड़े होने के कारण यहां पेयजल के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि खराब हो चुके हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराने से उन्हें दूसरे टोलों से ढोकर पानी लाना पड़ रहा है। जहां पानी के लिए प्राय: किचकिच मची रहती है। ऐसे में इन दिनों यहां पशुओं के लिए भी पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गांव में सोबरन भुइंया के घर के पास करीब तीन दशक पहले लगे हैंडपंप से करीब पच्चीस परिवारों के लोग पानी पीते हैं। इसके कल पुर्जे खराब हो जाने से किसी तरह जुगाड़ से दो चार बाल्टी पानी मिल पा रहा है। अन्य हैंडपंप के भी वासर, चेन, बेयरिंग, धुरा आदि टूटे पड़े हैं। पंचायत भवन के पास भुइंया बस्ती में हैंडपंप दो महीने से बिगड़ा पड़ा है। इसी तरह तुलसी भुइंया के घर के पास, केवड़िया बाबा मंदिर के पास, राजकिशोर के घर के पास, प्राथमिक विद्यालय कोरगी के पास, बागेश्वर के घर के पास लगे हैंडपंप आदि मरम्मत के अभाव में शो पीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत में टैंकर मौजूद होने के बाद भी प्रभावित टोलों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। अजय कुमार, रविचन्द्र, श्याम चरण, राकेश कुमार, चमन, बिफन, शिव लोचन, अंजनी देवी, चंपा देवी, छोटेलाल, डोमन, शंभू, मानदेव ने खराब पड़े हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं हैंडपंप मिस्त्री शिव नारायण का कहना है कि पिछले एक वर्ष से हैंडपंप मरम्मत का करीब चालीस हजार रुपये भुगतान नहीं किया गया इससे उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें