फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर मिला छह फीट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
घोरावल वन क्षेत्र के पड़वनिया गांव में रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल वन क्षेत्र के पड़वनिया ग्राम पंचायत में रविवार देर रात आवासीय बस्ती में घर के बाहर छह फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को मुक्खा फाल कुंड में छोड़ दिया। पड़वनिया गांव में पोस्ट ऑफिस के बगल में अलगू धोबी के घर के बाहर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। बताया गया कि मगरमच्छ पास के नाले से निकलकर घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसे देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक उज्ज्वल पांडेय के नेतृत्व में ओमप्रकाश, बिंद्रा, रामलखन और राकेश की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सी और बांस की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद छह फीट लंबे नर मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मुक्खा फाल कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बेलन नदी, बकहर नदी और तालाबों के आसपास मगरमच्छ मिलने की संभावना अधिक रहती है। खेतों और झाड़ियों के पास आवागमन के दौरान सावधानी बरतें।

घोरावल वन क्षेत्र के पड़वनिया गांव में रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ। स्रोत वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें