फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंटवारे के विवाद में जेठानी ने देवरानी का कान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में रविवार को बंटवारे के विवाद को लेकर हुई कहासुनी में जेठानी ने देवरानी का कान काट लिया। लहूलुहान देवरानी को घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लोहांडी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव और भाई राजमणि यादव के बीच जमीन के बंटवारे का विवाद है। ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनकी मां बचिया देवी के नाम गांव में दो बीघा जमीन है। इस भूमि में बने एक ही घर में दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों में विवाद है। ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को दिन में करीब 11 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था कि उसी दौरान घर के बाहर उसकी पत्नी महिमा (24) और भाभी डंगर के बीच कहासुनी होने लगा। इसी बीच उसके बड़े भाई राजमणि व भाभी डंगर उसकी पत्नी महिमा के साथ मारपीट करने लगे।भाभी डंगर ने अपने दांत से उसकी पत्नी का बायां कान काटकर शरीर से अलग कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरबी पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिमा यादव को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें