फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साहब.. एक साल से लगा रहे गुहार, लेखपाल लगा रहे झूठी रिपोर्ट

विज्ञापन
घोरावल तहसील अ​धिकारियों को समस्याएं सुनाते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल/दुद्धी। साहब, रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। पिछले एक साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। आईजीआरएस पर लेखपाल झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दे रहे हैं। आखिर कब तक दफ्तरों के चक्कर लगाते रहेंगे। शनिवार को घोरावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डोमखरी निवासी अजीत शुक्ला ने डीएम चर्चित गौड़ से यह शिकायत की। डीएम ने मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले की चार तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 169 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 24 का मौके पर या टीम भेजकर निस्तारण किया गया। शेष 145 शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। घोरावल तहसील में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आठ का निस्तारण किया गया। डीएम ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में टीम भेजकर स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें दोबारा परेशानी न हो। रॉबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 49 शिकायतें आईं। इनमें 13 का निस्तारण किया गया। यहां सबसे ज्यादा मामले जमीन पर कब्जे और पैमाइश से जुड़े रहे। ओबरा में एसडीएम रवि पासवान की अध्यक्षता में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक का निस्तारण किया गया। वहीं, दुद्धी में एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में 51 शिकायतें आईं। इनमें दो का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच कराई जाए। निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट समय से प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें