फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों में बिकेगा सिंगरौली का जैम, जेली, मशरूम, अचार व मुरब्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स सामाजिक निगमित दायित्व के तहत स्थानीय किसानों के कौशल विकास और आय में बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत एनसीएल-आईआईटी बीएचयू इंक्यूबेशन सेंटर के सहयोग से आसपास के क्षेत्र में किसानों को जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, स्थानीय उपज के मूल्यवर्धन और तैयार उत्पाद को सही स्थान पर बेचने जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईआईटी बीएचयू के सहयोग से सिंगरौली जिले के बिरकुनिया गांव के किसानों को जैविक कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण पर एक माह का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 10 नवंबर से शुरू हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर खाद्य प्रसंस्करण (अचार, मुरब्बा, जैम, जेली, सॉस, चिप्स, पापड़) आदि बनाने का प्रशिक्षण लिया। अब यहां का जैम जेल और अचार मुरब्बा महानगरों में बेचा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने जैविक विधि से सब्जियों की खेती और प्रसंस्करण, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक बनाना और जैविक विधि से खर पतवार व कीट प्रबंधन के गुर सीखे। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को रासायनिक उर्वरकों के बिना जैविक विधि से सब्जी उगाना, सुरक्षात्मक वनस्पति नर्सरी संयंत्र का विकास, एकीकृत मॉडल के साथ लाभदायक मौसमी सब्जी उगाना, सब्जी उगाने में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग, सब्जियों का संरक्षण, उत्पाद की पैकेजिंग, लेवलिंग, ब्रांडिंग व मार्केटिंग और स्थानीय उपज के मूल्यवर्धन के गुर सिखाये गए। किसानों को मुख्यत: मटर, गाजर, पालक, मेथी, धनिया, फूलगोभी, टमाटर, चुकंदर, लोबिया, मुली गेहूं इत्यादि की खेती करने की अत्याधुनिक विधियों में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें