फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार साल बाद रुकी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस तो इंजन पर चढ़ाया फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। झारखंड सीमा से लगते विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार से सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। रविवार की देर रात विंढमगंज पहुंची सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का लोगों ने स्वागत किया। चालक को माला पहनाया। इंजन पर फूल बरसाए। स्टेशन से 18 लोगों ने एक्सप्रेस की सवारी की। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में कोराेना काल के दौरान सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का ठहराव बंद हुआ था। स्थितियां सामान्य होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हुआ, लेकिन विंढमगंज में ठहराव नहीं हो रहा था। लोग लगातार इसकी मांग कर रहे थे। इसे लेकर पिछले दिनों रेल रोको आंदोलन भी हुआ था। तब शीघ्र ठहराव का आश्वासन मिला था।
कुछ दिनों बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। रविवार की रात ट्रेन के ठहराव पर सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि ग्रामीणों की सहूलियत के मद्देनजर सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस अप-डाउन का ठहराव के लिए दो मिनट का समय निश्चित किया गया है। रांची-चोपन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चुनार बरवाडीह पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को लेकर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पलामू सांसद बीडी राम के प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने कहा कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन ऐसा स्टेशन है जहां दो राज्यों के लोग यात्रा करने के लिए सैकड़ों की तादाद में आते हैं। इससे पहले रेल रोको संघर्ष समिति के लोगों ने प्लेटफार्म पर खड़ी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस के चालक को माला व इंजन पर फूल चढ़ाकर मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद सांसद ने हरी झंडी दिखाई तो चालक ने खुशी के साथ हार्न बजाते हुए गाड़ी को पटना के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन, राकेश कुमार केसरी, दिलीप पांडेय, रामनरेश पासवान, लक्ष्मण राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें