रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड मे चल रहे ऊर्जांचल क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार की सुबह ग्रुप बी के सिंगरौली और अनपरा टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें सिंगरौली ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
सिंगरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इस दौरान शिवम पाण्डेय ने 85 रन, हिमांशु ने 23, विशाल ने 20 और आकाश ने 20 रन बनाए। विश्वजीत ने 2 लिए विकेट लिए। जवाबी पारी में खेलने उतरी अनपरा की टीम ने 14.2 ओवर में 100 रन पर सिमट गई, जिसमें विकास शाही ने 32 रन और अंकित ने 31 रन बनाए। आकाश पटेल ने अकेले 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आकाश पटेल को चुना गया। इस दौरान श्रीकांत वर्मा ने आकाश पटेल को सील्ड देकर पुरस्कृत किया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल सिंगरौली और रेणुसागर के बीच खेला जाएगा।