फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाई-बहन ने साथ मनाया करमा पर्व

विज्ञापन
विंढमगंज क्षेत्र में करमा पर्व मनाते भाई-बहन। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
विंढमगंज। भाई-बहनों के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक करमा पर्व क्षेत्र के धरतीडोलवा, सलैयाडीह, बुटबेढ़वा, मुड़ीसेमर, हरनाकछार सहित दर्जनों गांवों में मंगलवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना को लेकर मंगलवार को पूरे दिन उपवास रखा। शाम को विभिन्न स्थानों पर करम की डाली स्थापित कर सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रात्रि में पारंपरिक गीत-संगीत के बीच करम देव की पूजा की गई और परंपरा के अनुसार करमा पर्व से जुड़ी कथा का श्रवण किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान बहनों के चेहरे पर भाइयों के प्रति स्नेह और समर्पण साफ झलक रहा था। छोटी-छोटी बहनों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं, भाई भी अपनी बहनों के प्रति प्रेम और उत्साह के साथ पर्व में शामिल रहे। बुधवार को बहनों ने पूजा में प्रयुक्त सामग्री को नदी में विसर्जित करने के साथ व्रत एवं पूजा का समापन किया। करमा पर्व समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। बुटबेड़वा के परमेश्वर धांगर ने बताते हैं कि इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की सलामती, सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिकता की भावना को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें