फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए शुभम का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र के शुभम त्रिपाठी ने प्रतिष्ठापरक जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए क्वालीफाई (चयन) में सफलता पाई है। तीन दिन पूर्व नेट-जेआरएफ के आए परिणाम में उन्हें 99.96 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। रिसर्च का विषय राजनीति विज्ञान होगा। गत सात जनवरी को इसकी परीक्षा ली गई थी। रिसर्च के लिए उन्हें हर माह सरकार की तरफ से 45 हजार प्रदान किए जाएंगे। शुभम ने हाईस्कूल की पढ़ाई ग्लोरियस एकेडमी लंका, वाराणसी, 12 वीं की पढ़ाई सीएचएस बीएचयू, ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की थी। बता दें कि शुभम राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें