फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में श्रुति ने मारी बाजी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित एक निजि विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मेंहदी प्रतियोगित? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज चंडी की छात्राओं में मेंहदी प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्या गीता विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में श्रुति कुमारी प्रथम, द्वितीय स्थान खुशबू कुमारी और तृतीय स्थान खुशी शर्मा ने प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। संगठन के तहसील संयोजक शशांक मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी जी को अपना प्रेरणास्रोत मानता है। नगर मंत्री प्रिंस सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक कार्य में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर आयुष, सिद्धांत, अमन, गोलू, अनमोल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें