फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन से ही खाद बिक्री करें दुकानदार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में खरीफ फसलों के लिए खाद (उर्वरक) की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने खाद विक्रेताओं को केवल पीओएस मशीन से ही किसानों में खाद बिक्री करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि पीओएस मशीन एवं भौतिक खाद स्टॉक में अंतर पाए जाने पर लाइसेंट निरस्त करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से किसानों की जोत के आधार पर उनकी खतौनी को अपनी फाइल में सुरक्षित रखते हुए खाद बिक्री करेंगे। विक्रेता निर्धारित दर पर ही किसानों को विक्रय कर अनिवार्य रूप से कैश मेमो उपलब्ध कराएंगे। खाद की कालाबजारी, अवैध भंडारण, ऊंची दर पर उर्वरक बेचना, बाजार में आभासी कमी पैदा करना जैसे गंभीर अनियमितताओं पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
वहीं बैठक का संचालन कर रहे जिला कृषि अधिकारी डा. हरिकृष्ण मिश्रा ने बताया कि 55032 मीट्रिक टन के सापेक्ष 31301 मीट्रिक टन खाद है। इसमें यूरिया लक्ष्य 29951 एमटी के सापेक्ष 16077 एमटी, डीएपी लक्ष्य 19458 के सापेक्ष 10558 एमटी जिले में उपलब्ध है। अन्य खाद एनपीके,एमओपी, एसएसपी आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिसमें सहकारिता क्षेत्र में प्रीपोजिसनिंग में यूरिया 3902 एमटी तथा डीएपी 3700 एमटी पीसीएफ में संरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें