फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शॉप कीपर का प्रशिक्षण स्थगित, दिव्यांगजन का प्रशिक्षण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन बैंक से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की तरफ से आयोजित होने वाला शॉप कीपर का प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी जानी थी। संस्थान के निदेशक विशाल खन्ना ने बताया कि शॉप कीपर के स्थान पर दिव्यांगजनों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को लोढ़ी टोल प्लाजा स्थित आरसेटी कार्यालय में प्रशिक्षण का शुभारंभ होगा। इसमें दिव्यांगों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारें जानकारी दी जाएगी। इसमें उनके स्वावलंबन को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें