फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य और आकाश ने खेली शतकीय पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय अंडर-16 डबल इनिंग्स क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला सोमवार को रोचक रहा। शौर्य और आकाश ने शतकीय पारी खेली। सीआईएसएफ मैदान में खेले गए इस मैच के दौरान शौर्य सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 61 और दूसरी पारी में 349 गेंदों पर 192 रन बनाया। वहीं आकाश गुप्ता ने पहली पारी में ही 140 रनों की पारी खेली। मैच में अंशु चौरसिया ने पहली पारी में 55, दूसरी पारी में 78 रन बनाए, प्रत्युष भगत ने दूसरी पारी में 65 रन बनाए। वहीं नौ वर्षीय आदर्श जायसवाल ने 221 गेंदों पर 50 रन जोड़े। पहली पारी में इशित कुमार ने पांच, शौर्य ने तीन, आरव ने एक विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में शौर्य-अविरल ने तीन-तीन, आदर्श व आकाश ने एक-एक विकेट लिए। ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले शौर्य को मैन ऑफ द मैच और आदर्श जायसवाल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इशित कुमार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आकाश गुप्ता को उभरता खिलाड़ी का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें