दुद्धी में शनि देव महाराज की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : SONBHADRA
स्थानीय प्राचीन तालाब पर शनि देव महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को दोपहर में गाजे बाजे के साथ शनि देव की प्रतिमा रथ पर करके नगर में शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा प्राचीन तालाब पहुंची। रविवार को पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। शोभायात्रा में मुख्य रूप से देवेश, मोहन, शंभू, चेतन श्रीवास्तव, विजय कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, विष्णु कांत तिवारी मौजूद रहे।