फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर के चालक की छत्तीसगढ़ में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके के कार चालक की छत्तीसगढ़ में हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चालक कार लेकर मध्यप्रदेश के सीधी के लिए निकला था, लेकिन छत्तीसगढ़ पहुंच गया। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपी सीधी (मप्र) के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के थाना गौरेला जिले के कोरबा में एक अज्ञात शव मिला था। 24 सितंबर को फारेस्ट गार्ड बेलपत सत्य प्रकाश मार्को के द्वारा सूचना दी गई कि एक अज्ञात पुरुष का शव रजमेलान नाला के पास मिला है। सूचना पर थाना प्रभारी गौरेला ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। मृतक की शिनाख्त रमेश दास (45) निवासी एनसीएल खड़िया कॉलोनी एमक्यू- 96 थाना शक्तिनगर के रूप में हुई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी लूटने के उद्देश्य से गाड़ी बुकिंग कर ले जाने की योजना बनाई गई। आरोपी पिंकू सिंह चौहान ने कोरबा निवासी अपने मामा व कबाड़ दुकानदार जय सिंह राजपूत से चोरी की गाड़ी को अच्छी कीमत पर बेचने की बात की थी। इसी मकसद से वह गाड़ी बुक कर ले गए और चालक की हत्या कर गाड़ी लेकर चले गए। गाड़ी को दो लाख पचास रुपये में बेच दिया। पुलिस और गौरेला की टीम ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों से बिना नंबर की बोलेरो, मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी, साइबर सेल प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, चौकी प्रभारी खोडरी अरविंद मिश्रा एवं साइबर सेल के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार का परिजनों द्वारा दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें