फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शाहगंज के युवक की गाजियाबाद में मौत, शव पहुंचा तो मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के इनम गांव निवासी रवि मौर्य (22) की गाजियाबाद में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव ईनम गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में ही शव का दाह संस्कार किया गया। पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रवि के पिता छविंद्र मौर्या ने बताया कि उनके बड़े बेटे रवि ने उम्र में करीब 15 साल बड़ी और दो बच्चों की मां से शादी कर ली थी। वह महिला रिश्ते में मौसी की बहू भी लगती थी। शादी के बाद रवि अपनी पत्नी के साथ घर छोड़कर गाजियाबाद में रहने लगा था और वहीं एक कंपनी में काम करता था। छह जुलाई को गाजियाबाद से मकान मालिक ने छविंद्र मौर्या को फोन कर बताया कि रवि ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर छविंद्र मौर्या बेटे का शव लेने रॉबर्ट्सगंज से एंबुलेंस लेकर गाजियाबाद पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद जब उन्होंने बहू को शव के साथ सोनभद्र चलने को कहा तो वह तैयार नहीं हो रही थी। स्थानीय लोगों के दबाव के बाद ही पत्नी शव के साथ आई। शाहगंज थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान ने मोबाइल से घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों और रवि की मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें