फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनुज की अर्धशतकीय पारी से शाहगंज फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच टू ब्रदर्स सोनभद्र व विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज के बीच खेला गया। इसमें शाहगंज की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अरुण पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनभद्र की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए। शुभम ने 34, आकाश सिंह ने 20 रन बनाए। शाहगंज के अयान चौधरी व दिव्य प्रकाश ने दो-दो, ध्रुव, आदर्श, सुधांशु व संकेत ने एक-एक विकेट हासिल किया जवाब में खेलने उतरी शाहगंज की टीम ने 16.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। अनुज परिहार ने 51, सौरभ व संकेत ने 18-18 रन बनाए।
सोनभद्र के अंकित ने दो, मारकंडे, आकाश राजपूत, आकाश सिंह व मंटू राय ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुज परिहार को अरुण पटेल व राजू पाल ने प्रदान कया। मैच के अंपायर नारायन सोनी व रोहित चंद्रवंशी रहे कमेंट्री अमृत गुप्ता ने स्कोरिंग अनिल चौधरी व डिजिटल स्कोरिंग कासिम हाशमी ने की। टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ व रेलवे मुगलसराय के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें