सलखन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शहीद चंद्रशेखर को श्रद्घाजंलि देते भारत की कम्युनिस्ट पार्ट?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अमर शहीद चंद्रशेखर की जयंती गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर सलखन में मनाई गई। इसमें भाकपा और खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के सपनों का भारत बनाने के लिए देश के नौजवानों, मेहनतकश इंसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं को इन पूंजीवादी एवं हिटलर के नक्शे कदम पर चलने वाली तानाशाह सरकारों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जनता को जागरूक करना पड़ेगा। खेत मजदूर युनियन के नेता अमरनाथ सूर्य व प्रेमचंद्र गुप्ता ने कहा कि आजादी मिलने के बाद भारत की जनता पूर्णतया आजाद नहीं है। जनता शोषण, उत्पीड़न, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। लोगों को संगठित होकर जनांदोलन करना पड़ेगा। अखिल भारतीय नौजवान सभा के नेता दिनेश्वर वर्मा ने आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किये और उन्होंने कहा आज युवाओं के देश में युवा अच्छी शिक्षा और अपने रोजगार के लिए सरकार की गलत नीतियों के चलते दर दर की ठोकर खा रहा है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने पर आमादा है। यह हम सबके लिए चिंताजनक है। कहा कि आज कोरोना संकट काल में ही जो अखबरों की रिपोर्ट है अपने जनपद में ही लगभग तीन दर्जन लोग सरकार की गलत नीतियों के चलते अवसाद, भुखमरी व बेरोजगारी के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। यह क्रांतिकारी शहीदों के देश में गंभीर सवाल है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए कमला प्रसाद, संजय रावत, विरेन्द्र गोंड, बुद्धि नाथ, राम अधार कोल व फुलवंती आदि मौजूद रहे।