बभनी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय डूभा में खेलकूद में पुरस्कृत दिव्यांग बच्चे।
- फोटो : SONBHADRA
विकासखंड बभनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय डुभा पर बृहस्पतिवार को दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी जगरनाथ ने किया। इस दौरान बच्चों में चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, आटा गूंथने जैसी प्रतियोगिता कराई गई। चम्मच दौड़ में बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक जुर्रा के अभिषेक और बालिका वर्ग में मीना प्रथम रहीं। वहीं आटा गूंथने की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय संवरा की कुसुम प्रथम रहीं। सुई धागा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जुर्रा के अभिषेक कुमार, बालिका वर्ग में प्रावि असनहर प्रथम की शहाना प्रथम रहीं। कुर्सी दौड़ में प्रावि धनवार के दिनेश कुमार, बालिका वर्ग में प्रावि संवरा की मीना प्रथम रहीं। एआरपी नंदलाल ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान अभिरुचि, मोबिन अहमद, नंदलाल पांडेय, मो. अकरम, प्रदीप अवधेश, श्यामजी पांडेय आदि रहे।