फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंकिंग करते पकड़ी गई कई बोरी उर्वरक

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मधुपुर में रविवार को एक केंद्र पर गुणवत्ता विहीन उर्वरक की पैकिंग करते हुए पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर इलाकाई पुलिस और कृषि विभाग के कुछ अधिकारी पहुंचे थे। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई तहरीर राबर्ट्सगंज कोतवाली में नहीं पड़ी है। जानकारी के अनुसार मधुपर मे उर्वरक की पैकिंग करते हुये सुकृत चौकी पुलिस ने एक संचालक को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सादे बोरियों मे गुणवत्ता विहीन जैविक खाद को बायो डीएपी के नाम के बोरी में पैकिंग किया जा रहा था। जो स्थानीय किसानों को दुकानदारों के माध्यम से बेचा जाना है। पैकिंग बोरी बनाने वाली कम्पनी का नाम आगरा का है। जबकि मार्केटिंग सोनभद्र की एक फर्म का है, जिसकी कही ऑफिस भी नही है। ऐसे मे सवाल यह उठ रहा है की जब आगरा की कोई कंपनी उत्पादन करता है तो अपना डिटेल और उत्पाद संबंधित जानकारी अपने पैकिंग पर क्यों नही दे रही है। जो सरासर नियमो का उलंघन है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि संबंधित फर्म से आवश्यक कागजात को सोमवार तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कागजात सही नहीं मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें