फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, एक महीने तक होंगे 13 कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम चर्चित गौड़ ने बुधवार शाम संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभागवार जिम्मेदारियां तय कीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम की कार्ययोजना समय से तैयार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजनाओं से आमजन के जीवन में आए बदलावों को भी प्रभावी ढंग से सामने लाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान महज कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होना चाहिए। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें