फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जेल लोक अदालत में दो मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार में साप्ताहिक जेल लोक अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और जेल निरीक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल जज एवं प्राधिकरण के सचिव राहुल तथा सिविल जज (एफटीसी) इंदु वर्मा ने बंदियों से बातचीत कर उनके मुकदमों और अपीलों की स्थिति की जानकारी ली। जेल लोक अदालत में आठ मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इनमें से दो मामलों का अभियुक्तों द्वारा जुर्म स्वीकार करने के आधार पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनके आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे जाएं। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें