सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को जिले के कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 70 के करीब हो गई है। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में जुटा हुआ है। इस बीच प्रत्येक रविवार को मेंगा कैंप लगा कर लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है। जिले में अब तक कुल 1.62 लाख लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा चुका है। मगर बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं। जो सेवारत हो चुके हैँ। जिसके कारण उन्हें टीकाकरण लगाने में समस्या हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवारत कर्मियों को प्रिकॉशन डोज से आच्छादन के लिएअभियान चलाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों के लिये ऽकोविड टीकाकरण अमृत महोत्सवऽ संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे वयस्क नागरिक, जो कोविड वैक्सीन की दुसरी डोज को 6 माह पूर्व लगवा चुके हैं। कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी के कारण वयस्क पात्र नागरिकों का समयबद्ध टीकाकरण करने के लिए 16 अगस्त से 23 अगस्त तक वृहद अभियान चलाकर प्रदेश के राजकीय कार्यालयों में वर्क प्लेस सीवीसी स्थापित कर समस्त छूटे हुये सरकारी सेवारत कर्मियों को प्रिकाशन डोज लगाई जाएंगी। ऐसे राजकीय कार्यालय, जहाँ कर्मियों की न्यूनतम संख्या 100 या इससे अधिक है। वहां वर्क प्लेस सीवीसी स्थापित कर प्रिकाशन डोज के लिए टीकाकरण होगा। वहीं 100 से कम कर्मियों की संख्या वाले कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के लिये निकटतम राजकीय कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर प्रिकाशन डोज के लिए संयुक्त वर्क प्लेस सीवीसी स्थापित होगा।