फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आपत्तिजनक वीडियो पति को भेजा, तलाक तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो उसके पति को भेज दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला पति-पत्नी के तलाक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति ने बताया कि उसने 10 मई 2024 को अपनी पुत्री की शादी मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में की थी। जहां पुत्री विदा होकर जाने पर चंडी होटल निवासी नवीन पाल ने पुत्री की फर्जी आईडी बनाकर उसके पति पर मेसेज कर गलत आरोप लगाया।
बाद में एडिट कर बेटी के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी उसे भेज दिया। जिससे पुत्री का शादीशुदा जीवन तलाक तक पहुंच गया है। वहीं आरोपी बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि मामले में पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नवीन पाल उर्फ मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें