फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: एनसीएल की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी, असलहा लूटने की भी चर्चा

Thu, 19 Oct 2023 12:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 सोनभद्र जिले के शक्तिनगर इलाके में गुरुवार सुबह पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी फैल गई। असलहा लूटने की भी चर्चा है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की शुरुआती जांच में ड्यूटी को लेकर विवाद सामने आया है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर इलाके में गुरुवार सुबह पूर्व सैनिक की हत्या से सनसनी फैल गई। जवान एनसीएल की पाइप लाइन की सुरक्षा में तैनात था। असलहा लूटने की भी चर्चा है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शक्तिनगर को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली इंटर स्टेट कनेक्टिविटी रोड के किनारे सड़क चौड़ीकरण को लेकर कई तरह के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन


इसी स्थान पर निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से डीजीआर के जरिए नियोजित पूर्व सैनिक महेश चंद्रा (60) ड्यूटी कर रहे थे। गुरुवार सुबह उनकी हत्या कर फेंका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में ड्यूटी को लेकर विवाद सामने आया है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें