फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में आत्मसुरक्षा का प्र​शिक्षण लेती छात्राएं। संवा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। द स्पोर्ट्स सोतोकान कराटे एसोसिएशन ने यह प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें छात्राओं को कराटे की तकनीकें सिखाई गईं। उन्हें आत्मनिर्भरता, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा का संदेश भी दिया गया। प्रशिक्षक सेंसई खुशबू यादव और इंटरनेशनल कोच किशन राज ने छात्राओं को कराटे की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राएं विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकेंगी। इससे उनमें साहस, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। प्रधानाचार्य निशा सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का ज्ञान भी छात्राओं के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखने और जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें